Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण,3 मार्च विश्व वन्यजीव दिवस पर जितेंद्र सारथी दी जिले वासियों को बधाई।

वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण,3 मार्च विश्व वन्यजीव दिवस पर जितेंद्र सारथी दी जिले वासियों को बधाई।

(Ecoindiatoday)कोरबा– छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध क्षेत्र है,घने जंगलों, गगनचुंबी पहाड़ों और प्राकृतिक जल स्रोतों से परिपूर्ण यह क्षेत्र अनेक दुर्लभ वन्य जीवों और वनस्पतियों का आश्रय स्थल है,यहां हाथी(Asian Elephant), भालू(Sloth bear), तेंदुआ(Leopard), शाही(porcupine), कहट(pangolin), ऊदबिलाव (Otter), बज्जू (Asian palm civet), कबर बज्जू (Honey badger), उड़न गिलहरी (Flying squirrels), किंग कोबरा(King Cobra)सहित विभिन्न प्रकार के सरीसृप, पक्षी एवं औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं, इन जीवों की उपस्थिति से कोरबा का जंगल जीवंत और चहकता रहता है, इस बीच में कई बार बाघ(Tiger) और गौर(Indian Bison) की मौजूदगी भी कटघोरा क्षेत्र के जंगलों में देखने को मिलती हैं, जो बहुत अच्छा विषय हैं।

जिले में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रजाति के पक्षियों की भी मौजूदगी हैं साथ ही कई प्रजाति के उल्लू कि भी अच्छी खासी संख्या हैं जो प्रकृति को संतुलन करने में अपनी एहम भूमिका निभाते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेंद्र सारथी ने कहा कि कोरबा की यह प्राकृतिक समृद्धि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा के लिए गांव और शहर दोनों क्षेत्रों के नागरिकों को समान रूप से समर्पित होकर कार्य करना होगा,उन्होंने अपील की कि किसी भी वन्य जीव को नुकसान न पहुंचाया जाए तथा घायल या संकटग्रस्त जीव दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दी जाए,अवैध शिकार और पर्यावरण क्षति के विरुद्ध जनभागीदारी ही संरक्षण की सबसे बड़ी शक्ति है।

वन्य जीव बचेंगे तो जंगल बचेंगे, और जंगल बचेंगे तो हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.