Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

स्वर्गीय मां ज्योति पाण्डेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

स्वर्गीय मां ज्योति पाण्डेय स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)कोरबा। पुरानी बस्ती कोरबा में स्वर्गीय मां ज्योति पाण्डेय जी की स्मृति में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमों ने हिस्सा लेकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर कोरबा नगर निगम के सभापति एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि देवेंद्र पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में कोरबा पुलिस लाइन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं स्टिकिंग ईगल बालको की टीम उपविजेता रही, जिसे 10 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने स्वर्गीय मां ज्योति पाण्डेय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देती हैं। समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.