Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद सिंह बने प्रदेश प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

*अन्ना आंदोलन के समय से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और संगठन निर्माण में निभाई है अग्रणी भूमिका*

*पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने से पूरे राज्य में आप कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल*

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)*छत्तीसगढ़//कोरबा:-*
आम आदमी पार्टी (आप) ने संगठन का विस्तार करते हुए पार्टी के समर्पित एवं वरिष्ठ नेता आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है अन्ना आंदोलन के दौर से ही भ्रष्टाचार मुक्त भारत और जनहित की राजनीति के लिए संघर्षरत आनंद सिंह की इस नियुक्ति से प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह लहर दौड़ गई है ।

आनंद सिंह आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने में तत्पर रहे हैं पार्टी में उनके लंबे सांगठनिक अनुभव कार्यकुशलता और निष्ठा को देखते हुए इससे पूर्व उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी जिसे उन्होंने बेहद सफलतापूर्वक निभाया ।

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा और धार

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं का कहना है कि आनंद सिंह को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी के पक्ष और जनहित के मुद्दों को मीडिया व जनता के बीच और अधिक मजबूती से रखा जा सकेगा उनके लंबे संघर्ष और प्रखर अनुभव का सीधा लाभ संगठन के विस्तार और मजबूती को मिलेगा ।

पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, संघर्ष जारी रखने का संकल्प

अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह ने कहा पार्टी नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ अन्ना आंदोलन के समय से ही हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन की रही है प्रदेश प्रवक्ता के रूप में मैं आम जनता की आवाज उनकी समस्याओं और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को पूरी प्रखरता और निष्ठा के साथ उठाता रहूँगा ।

उनकी इस नियुक्ति पर कोरबा सहित प्रदेश के तमाम आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में एक नई ऊँचाई को छुएगी ।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.