Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कोरबा में राइफल शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारंभ कल, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण का अवसर

कोरबा में राइफल शूटिंग एकेडमी का भव्य शुभारंभ कल, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण का अवसर

रायफल शूटिंग एकेडमी का कल भव्य शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday(कोरबा – नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर कोरबा में निर्मित राइफल शूटिंग रेंज का कल शनिवार शाम 5.30 बजे भव्य शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत के हाथों संपन्न होगा।
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और सभापति नूतनसिंह ठाकुर के सोच और अभिनव पहल से कोरबा के खिलाडिय़ों को निशानेबाजी के गुर सिखाने के लिए स्थान उपलब्ध हो सका है।
स्विमिंग पूल परिसर में बेकार पड़े कमरे को 10 मीटर एअर रायफल और 10 मीटर एअर पिस्टल निशानेबाजी खेल के लिए तैयार किया गया है। निशानेबाजी के खेल में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा पूरे विश्व में है। कोरबा में निशानेबाजी में रुचि रखने वाले सैकड़ों खिलाड़ी हैं लेकिन शूटिंग रेंज और महंगे खेल उपकरण के कारण कोरबा जिले को विशेष सफलता नहीं मिल रही थी। कुछ खिलाड़ी रायपुर, दुर्ग जाकर निशानेबाजी सिखाने मजबूर थे। नगर निगम के अभिनव पहल का लाभ अब कोरबा के निशानेबाजों को निश्चित रूप से मिलेगा और वह बेहतर प्रदर्शन कर कोरबा जिले का नाम छत्तीसगढ़ एवं भारत में रोशन कर सकेंगे।
कोरबा रायफल शूटिंग एकेडमी का शुभारंभ अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवागन, महापौर संजू देवी के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति नूतनसिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद मथुरा बाई चंदा, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान, जिला रायफल संघ के अध्यक्ष महेश अग्रवाल सहित खेल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.