उरगा में 21 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव, गायिका स्वर्णा और गरिमा दिवाकर देंगी शानदार प्रस्तुति

उरगा में 21 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव, गायिका स्वर्णा और गरिमा दिवाकर देंगी शानदार प्रस्तुति

(Ecoindiatoday)कोरबा/उरगा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा समिति उरगा द्वारा 21 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका स्वर्णा दिवाकर एवं गरिमा दिवाकर अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से शुरू होगा।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति उरगा द्वारा विगत 10 वर्षों से प्रतिवर्ष मां की पूजन अर्चन एवं गरबा – डांडिया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय एवं उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 22 अक्टूबर को धूमधाम से माता रानी का भव्य विसर्जन किया जाएगा। समिति ने क्षेत्रवासियों से दशहरा उत्सव एवं विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








