CEIR पोर्टल से 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए; कोरबा पुलिस की पहल से लौटी मुस्कान

CEIR पोर्टल से 150 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए; कोरबा पुलिस की पहल से लौटी मुस्कान

(Ecoindiatoday)कोरबा, 09 जून 2026। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से 150 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 26 लाख 62 हजार 410 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में साइबर पुलिस थाना कोरबा, साइबर सेल तथा जिले के थाना-चौकी स्टाफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों और राज्यों से मोबाइल ट्रेस किए। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तथा साइबर थाना प्रभारी ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बरामद मोबाइलों में Apple, Samsung, Oppo, Vivo, Redmi, Realme और OnePlus जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए कोरबा पुलिस और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच महीनों में कोरबा पुलिस 300 से अधिक गुम मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिला चुकी है। इस उपलब्धि से नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Live Cricket Info








