Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

दीपावली पर्व के उपलक्ष पर कोरबा में सजेगा पटाखा बाजार, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमि पूजन

दीपावली पर्व के उपलक्ष पर कोरबा में सजेगा पटाखा बाजार, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने किया भूमि पूजन

(Ecoindiatoday)कोरबा। दीपावली पर्व को लेकर कोरबा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में जिला फटाका संघ, कोरबा द्वारा इंदिरा स्टेडियम, टीपी नगर में अस्थायी पटाखा बाजार के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बाजार की शुरुआत से पहले आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और जिला फटाका संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी दीपावली को लेकर व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।

व्यापारियों की तरक्की और सुरक्षित दीपावली की कामना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने पटाखा व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष टीपी नगर में पटाखा बाजार का संचालन किया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी सभी व्यापारी बेहतर कारोबार करेंगे और दीपावली का पर्व उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि त्योहार का आनंद लेते समय सुरक्षा नियमों का विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। उन्होंने जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों को बाजार के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शहरवासियों के लिए महापौर ने की सुख-समृद्धि की कामना
महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और सकारात्मकता का पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार कोरबा के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति लेकर आए। साथ ही उन्होंने पटाखा व्यापारियों के सफल कारोबार की भी कामना की।

कार्यक्रम में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित जिला फटाका संघ के अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, सचिव पवन विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुमित पाहुजा एवं राजेश ठाकुर समेत संघ के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.