मंजिल गुरुकुल संचालक ,समाज सेवी डॉ टी के महंत(लोको पायलट) को रायपुर में मिलेगा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

मंजिल गुरुकुल संचालक ,समाज सेवी डॉ टी के महंत(लोको पायलट) को रायपुर में मिलेगा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड
(Ecoindiatoday)शिक्षा समाज की उन्नति का सबसे बड़ा हथियार है और समाज सेवा सबसे बड़ा धर्म है
इसी उद्देश्य को लेकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को ऑनलाइन /ऑफलाइन दोनों माध्यम में 2015 से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी निशुल्क करवाने वाले शिक्षाविद और रक्तमित्र, बालिका शिक्षाउत्थान,एवं सामाजिक उत्थान में हमेशा अग्रणी रहने वाले परोपकारी डॉ टंकेश कुमार महंत ( लोको पायलट शंटर) पिता श्री नारायण दास महंत को छत्तीशगढ़ के वक्ता मंच और दैनिक दबंग स्वर के (6वे स्थापना दिवस ) संयुक्त तत्वाधन में 25 अक्टूबर 2026 रविवार को राजधानी रायपुर के वृदावन सभा गृह (सिविल लाइन) में गरिमामय और विविधता से परिपूर्ण भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

गौरव तब है
डॉ टंकेश कुमार महंत पिता श्री नारायण दास महंत कोरबा में 2013 से भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में पदस्थ है
2013 से ही प्रतियोगिता शिक्षा, सामाजिक सेवा, बालिका शिक्षा उत्थान ,स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे है इसी कारण डॉ महंत को प्रधानमंत्री संग्रहालय में विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है साथ में समता साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा हेतु सावित्रीबाई फुले पुरस्कार और युवाओं में मोटिवेशन हेतु स्वामी विवेकानन्द अवार्ड से सम्मानित किया गया है साथ में दिल्ली, मुंबई और कलकत्ता में अनेक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कारो से सम्मानित किया गया है
2026 में रेडिएंट टैलेंट ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा रायपुर के दीनदयाल ऑडोटोरियम में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है
कोरबा में 2015 से श्री अवधेश त्रिवेदी सर के मार्गदर्शन और डॉ महंत के अगुआई में मंजिल गुरुकुल निशुल्क शिक्षण संस्थान चलाया जा रहा है
जिसमें अब तक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 30 से अधिक बच्चे सरकारी नौकरी में और 500 से अधिक बच्चों को कंपटीशन परीक्षा के लायक तैयार किया जा चुका है
डॉ टी के महंत रक्त मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है
स्वयं साल में 3 बार रक्तदान करते है और अब तक 200 से अधिक लोगों के लिए रक्त व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
डॉ महंत का उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रतिभा को निखारकर उन्हें कंपटीशन के लायक बनाना है और साथ में गुरुकुल परंपराओं के माध्यम से जीवन स्तर को सफल बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना है । ताकि एक ऐसे सभ्य समाज का निर्माण हो सके, जिसमें मानवता और, भाईचारा की भावना हो
स्वतंत्र पत्रकारिता के मिशन को नया आयाम देते हुए पंडित पी के तिवारी जी के प्रधान संपादत्व ने प्रकाशित हो रहे दबंग स्वर के 6वे वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के 100 विभूतियों को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
डॉ टी के महंत का कहना है पुरस्कार हमे अपने कर्त्तव्य पथ पर पूरी ईमानदारी के साथ आगे बढ़नें की प्रेरणा देती है और इसी प्रेरणा से ही राष्ट्र का निर्माण होता है
डॉ टी के महंत दैनिक दबंग स्वर और वक्ता मंच के प्रमुखों को छत्तीशगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित करने पर आभार व्यक्त किया है
Live Cricket Info








