Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

“सतर्क कोरबा” अभियान: बदमाशों की परेड, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी 

“सतर्क कोरबा” अभियान: बदमाशों की परेड, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

 

(Ecoindiatoday)कोरबा जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा “सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 90 से अधिक निगरानीशुदा एवं गुंडा प्रवृत्ति के व्यक्तियों की विशेष परेड आयोजित की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस परेड में सभी संबंधित व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से चेताया कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन जीने की सलाह दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अपराध में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर नियंत्रण करना नहीं, बल्कि उन्हें सुधार का अवसर देना भी है।
जिले के सभी थानों और चौकियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों पर लगातार नजर रखें। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखना है। पुलिस की इस पहल से अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की अपील:

आम नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.