Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

राष्ट्रीय महिला आयोग के शक्ति संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के शक्ति संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की भागीदारी।

Screenshot 2026 02 03 17 30 40 819 com.whatsapp e1770120477703

(Ecoindiatoday)दिनांक 29-30 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में शक्ति संवाद कार्यक्रम में पूरे देश के कोने-कोने से आये राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष व सचिवों के साथ छत्तीसगढ से अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक एवं सचिव श्री रमेश कुमार साहू ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता थी। उनके द्वारा सभी महिला आयोग की अध्यक्षों को बधाई व शुभकामनाएं भी दी गई। लगातार 02 दिन के संवाद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मे किये जा रहे जनसुनवाई कार्यक्रम की सराहना राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा किया गया। दिन-भर चले विभिन्न सत्रों में अध्यक्ष व सचिवों ने छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की जानकारी दिया। छत्तीसगढ़ में महिला आयोग के द्वारा की जा रही जनसुनवाई की प्रक्रिया अब पूरे देश के महिला आयोग के द्वारा अपनाई जायेगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर जी ने बताया कि उन्होंने अपने 09 माह के कार्यकाल में 85 जनसुनवाई की और महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया है। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08 से 13 मार्च तक लगातार 400 जिलों में जनसुनवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस हेतु सभी राज्य के महिला आयोग को 06 दिनों में अपने समस्त जिलों में जनसुनवाई कार्यक्रम रखना होगा। जिसकी रूपरेखा राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा भेजी जायेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय महिला आयोग ने लखपति दीदी की पेंटिंग प्रत्येक राज्यों से मंगायी थी। जिसमें कुम्हारपारा, कोण्डागांव छत्तीसगढ़ की लखपति दीदी सोनीबाई चक्रधारी की पेंटिंग राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को भेंट दिया गया और उनका विवरण भी भेंट दिया। सभी राज्यों की लखपति दीदी की पेंटिंग की प्रदर्शनी भी राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित की जायेगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.