V-Events का समर कैंप 2026: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 30 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

V-Events का समर कैंप 2026: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए 30 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ
(Ecoindiatoday)कोरबा शहर में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से V-Events द्वारा “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के तहत बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट एवं डांस की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का विकास हो सके।
यह समर कैंप 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। कैंप की शुरुआत 1 मई 2026 से होगी और यह 10 दिनों तक संचालित रहेगा। आयोजन स्थल फेस-1, सामुदायिक भवन, दशहरा मैदान, निहारिका निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार कैंप में सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए अभिभावकों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराएं।

इससे पूर्व 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे समर कैंप महोत्सव का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पार्षद अशोक चावलानी और दुर्गा समिति के सचिव अंकित तिवारी भी मौजूद रहेंगे।
आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस गरिमामयी अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन जारी है।नीचे दिए गए मोबाइल नंबर में रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क करें।
मों- 9827996136।
Live Cricket Info






