Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्यो में गति लाकर समयसीमा में कार्य पूरा करें – महापौर

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्यो में गति लाकर समयसीमा में कार्य पूरा करें – महापौर

(Ecoindiatoday)महापौर संजूदेवी राजपूत ने प्रगतिनगर दर्री में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कार्य प्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश )

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा 04 फरवरी 2026 -महापौर संजूदेवी राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा प्रगतिनगर दर्री में निर्मित कराए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट व प्रतीक्षा बस स्टैण्ड जमनीपाली में निर्माणाधीन हाईटेक बस स्टैण्ड के विभिन्न निर्माण कार्यो में आवश्यक तेजी लायें तथा समयसीमा में कार्यो को पूरा करें। इस मौके पर उन्होने कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने सहित कार्यो की कार्यप्रगति के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अभियंताओं को दिये।

नगर पालिक निगम केारबा द्वारा प्रगतिनगर दर्री में भारत सरकार के अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत 33 एम.एल.डी. क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्मित कराया जा रहा है, इस प्लांट के माध्यम से कोरबा शहर के 11 बडे़ नालों से उत्सर्जित प्रदूषित जल का शुद्धिकरण किया जाएगा, इससे इन 11 बडे़ नालों से निकलने वाला गंदा पानी हसदेव नदी में मिलकर उसे प्रदूषित नहीं कर पायेगा, साथ ही ट्रीटेड जल का उपयोग एनटीपीसी के द्वारा अपने संयंत्र संचालन आदि कार्यो में किया जाएगा। आज महापौर संजूदेवी राजपूत ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य की कार्यप्रगति का निरीक्षण किया तथा कार्यो में तेजी लाने व समयसीमा में कार्यो को पूरा करने के निर्देश अभियंताओ को दिये। इसी प्रकार निगम द्वारा प्रतीक्षा बस स्टैण्ड जमनीपाली दर्री में हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण के तहत बस डिपो का निर्माण, एडमिन बिल्डिंग निर्माण, आंतरिक अधोसंरचना विकास, सबस्टेशन की स्थापना सहित अन्य विविध कार्य कराए जा रहे हैं, जो वर्तमान में प्रगति पर हैं। महापौर संजू देवी राजपूत ने स्थल पर पहुंचकर इन सभी कार्यो की कार्यप्रगति का सघन रूप से अवलोकन किया, कार्यो को देखा तथा कार्यो में अपेक्षित गति लाते हुए समयसीमा में कार्य को पूरा करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद दीपक यादव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सोमनाथ डेहरे, प्रमोद जगत, मुस्ताक अहमद, कौशल आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.