Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश

चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

(Ecoindiatoday)कोरबा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के संबंध में जारी चेतावनियों तथा जिले में संभावित वर्षा, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त शक्तियों और संबंधित शासन निर्देशों के अनुरूप आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिला कोरबा की सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.