Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,अजगरबहार के में एक व्यक्ति ने घर गौ मांश के अवशेष मिले,,, पकी गौ मांश से भरी कढ़ाई जप्त इलाके में सनसनी,,, देखे वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,अजगरबहार के में एक व्यक्ति ने घर गौ मांश के अवशेष मिले,,, पकी गौ मांश से भरी कढ़ाई जप्त इलाके में सनसनी,,, देखे वीडियो

IMG 20260719 WA0001 IMG 20260719 WA0002

(Ecoindiatoday)बालको थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम पंचायत अजगरबहार के नर्मदा गांव में कथित गोवंश वध की घटना सामने आने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार देर रात गोवंश को काटे जाने की सूचना शनिवार सुबह फैलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गोवंश का सिर, खाल तथा मांस के टुकड़े पड़े होने की बात सामने आई, जिसे देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए। इस दौरान जमकर नारेबाजी और हंगामा हुआ। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

IMG 20260719 WA0000

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी बढ़ाए हुए है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।”

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.