Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,दिनदहाड़े नर्स पर चाकू से हमला: सीएसईबी चौक के पास वारदात से दहला कोरबा, हालत नाजुक

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,दिनदहाड़े नर्स पर चाकू से हमला: सीएसईबी चौक के पास वारदात से दहला कोरबा, हालत नाजुक

 

(Ecoindiatoday)कोरबा शहर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले मार्ग पर एक 25 वर्षीय नर्स पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब युवती अपनी ड्यूटी पूरी कर पैथोलॉजी लैब से घर लौट रही थी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह पंप हाउस कॉलोनी के पास पहुंची, पीछे से आए दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे मौके से फरार होने में सफल रहे।

गंभीर रूप से घायल नर्स को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
इस वारदात के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.