कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, दोषी को फाँसी की सजा देने की मांग

कोरबा में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या से आक्रोश, दोषी को फाँसी की सजा देने की मांग
(Ecoindiatoday)कोरबा। कोरबा जिले में 7 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना से मन व्यथित है। हम बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
इस जघन्य अपराध के दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जाँच की जाए। दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे कानून के अनुसार कठोरतम सजा दिलाई जाए। हमारी मांग है कि यदि दोष न्यायालय में सिद्ध होता है, तो दोषी को फाँसी की सजा दी जाए, ताकि समाज में ऐसे अपराध करने वालों को कड़ा संदेश मिले।
इसी क्रम में 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम 5:30 बजे सुभाष चौक, कोरबा में कैंडल मार्च आयोजित कर मासूम बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस दौरान बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता और संवेदना व्यक्त की जाएगी।
हम कोरबा के समस्त नागरिकों से अपील करते हैं कि इस कैंडल मार्च में शामिल होकर पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करें और बच्चियों की सुरक्षा तथा महिलाओं के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करें।
हमारी मांग है—मासूम बच्ची को न्याय मिले, दोषी को कठोरतम सजा मिले और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
इस अवसर पर आनंद सिंह ने नागरिकों से बड़ी संख्या में कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की।
Live Cricket Info







