Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

डेढ़ साल से फरार डीजल चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

डेढ़ साल से फरार डीजल चोरी गिरोह का सरगना गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले की दीपका पुलिस ने गेवरा और कुसमुंडा खदान क्षेत्रों में लंबे समय से सक्रिय डीजल चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टरमाइंड नवीन कश्यप समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नवीन कश्यप पिछले करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने बताया कि जिले में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्व में इस गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा लगभग 2500 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया गया था। ताजा कार्रवाई के बाद अब तक इस गिरोह से जुड़े कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 की रात थाना दीपका पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गिरोह का सरगना नवीन कश्यप जांजगीर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवीन कश्यप के साथ परमेश्वर सारथी और सब्बीर मेमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो स्कार्पियो वाहन भी जब्त किए हैं। जब्त वाहनों के पंजीयन क्रमांक CG 28 P 6555 एवं CG 12 BU 6064 हैं।
आरोपियों के खिलाफ थाना दीपका में अपराध क्रमांक 437/2024 एवं 114/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में संगठित अपराध और खनन क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.