Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मानसून में निखरी कोरबा की वादियां… कहीं हमारी एक गलती इसकी खूबसूरती न छीन ले।

मानसून में निखरी कोरबा की वादियां… कहीं हमारी एक गलती इसकी खूबसूरती न छीन ले।

 

(Ecoindiatoday)*कोरबा* – मानसून की पहली बारिश के साथ कोरबा शहर और उसके आसपास के जंगल, पहाड़ और प्राकृतिक स्थल हरियाली की चादर ओढ़ चुके हैं,बड़ी संख्या में लोग प्रकृति का आनंद लेने इन स्थानों पर पहुंच रहे हैं,इसी बीच वन्यजीव रेस्क्यूर जितेंद्र सारथी ने आमजन से भावुक अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का आनंद अवश्य लें, लेकिन उसे गंदा करके न लौटें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उन्होंने कहा कि अक्सर लोग पिकनिक या घूमने के बाद प्लास्टिक की बोतलें, शराब की कांच की बोतलें, डिस्पोजेबल सामग्री और अन्य नष्ट न होने वाला कचरा जंगलों और प्राकृतिक स्थलों पर ही छोड़ देते हैं,यह केवल पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी गंभीर खतरा बन जाता है,कई बार जंगली जानवर प्लास्टिक निगल लेते हैं, कांच से घायल हो जाते हैं या अन्य प्रकार की परेशानियों का सामना करते हैं।

बारिश का महीना लगने से ठंड लगने तक कोरबा जिले के पर्यटन स्थलों पर कुछ ही महीनों में इतनी गंदगी हो जाती हैं जिसका कोई हिसाब नहीं शहर में फैले गंदगी को सफाई किया जा सकता हैं पर प्रकृति के बीच इंसानों के द्वारा किए गए गंदगी को सफाई करने की जिम्मेदारी किसकी हो, जब तक मन में प्रकृति संरक्षण के लिए भाव नहीं आएगा तब तक बदलाव नहीं आएगा।

जितेंद्र सारथी ने कहा कि इंसान अपने कुछ घंटों के मनोरंजन के लिए अनजाने में उन बेजुबान वन्यजीवों की पूरी जिंदगी को संकट में डाल देता है, जिनका यह प्राकृतिक घर है,उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो सामान लेकर जाएं, उसे वापस भी साथ लेकर आएं और प्रकृति को उतना ही स्वच्छ छोड़ें, जितनी स्वच्छ अवस्था में वह हमें मिली थी।

*”प्रकृति हमारी नहीं, हमारी आने वाली पीढ़ियों और वन्यजीवों की भी धरोहर है,आइए, इसकी सुंदरता को संवारें, बिगाड़ें नहीं।”*

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.