Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बरपाली-तुमान मार्ग बना मौत का रास्ता, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता

बरपाली-तुमान मार्ग बना मौत का रास्ता, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता

जर्जर सड़क से ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशान, मुआवजा प्रकरण के चलते निर्माण अटका होने की चर्चा

(Ecoindiatoday)बरपाली/तुमान। बरपाली से तुमान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बारिश के बाद इनमें पानी भर जाने से राहगीरों के लिए खतरा और बढ़ गया है। सड़क और गड्ढों के बीच अंतर समझ पाना मुश्किल होने से दोपहिया वाहन चालकों के साथ ग्रामीणों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस मार्ग से पकरिया, सालिहाभाठा, गाड़ापाली, नवापारा, पठियापाली, सराईडीह सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण, किसान, मजदूर, महिलाएं, बुजुर्ग और विद्यार्थी रोजाना आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। पानी से भरे गड्ढों के बीच से गुजरते समय कई बार वाहन चालकों के लिए भी मुश्किल स्थिति बन जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि कुछ मुआवजा प्रकरणों के निराकरण नहीं होने के कारण सड़क निर्माण प्रभावित हो रहा है। हालांकि, इसकी वास्तविक स्थिति प्रशासन की ओर से स्पष्ट नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि यदि मुआवजा प्रकरण निर्माण में बाधक है तो उसका शीघ्र निराकरण किया जाए। साथ ही स्थायी निर्माण में समय लगने की स्थिति में खतरनाक गड्ढों को तत्काल भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि “अगर सड़क की बदहाली के कारण कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा?” प्रशासन को किसी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते सड़क का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

ग्रामीणों में अब सड़क की स्थिति को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। भुवन सिंह कंवर, बबलू कंवर, तुमान के पंच प्रतिनिधि फिरोज खान, शशिकांत पटेल और संतोष पटेल सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.