कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की हत्या, ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से किया जानलेवा हमला
कोरबा में दिनदहाड़े हमाल की हत्या, ओवरब्रिज के नीचे सोते समय सिर पर डंडे से किया जानलेवा हमला


(Ecoindiatoday)कोरबा शहर में सोमवार दोपहर एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहे हमाल राजेश महाराज की सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी एम.बी. पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और उसके साथ रहने वाले एक अन्य हमाल के बीच सुबह किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। दोपहर में जब राजेश चबूतरे पर सो रहा था, तभी आरोपी ने मौके पर पहुंचकर उसके सिर पर डंडे से कई वार किए और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और मामले की जांच जारी है।
Live Cricket Info






