ब्रेकिंग न्यूज़,,,,कटघोरा के ग्राम गुरशिया में पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़,,,,कटघोरा के ग्राम गुरशिया में पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका,,,,देखे वीडियो
(Ecoindiatoday)कटघोरा। ग्राम गुरशिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेट्रोल टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण टैंकर में आग भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। पेट्रोल टैंकर में आग लगने की घटना के चलते किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info








