Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल,,, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

*प्रेस विज्ञप्ति*

महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल

शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “ पिंक पेट्रोलिंग ” की शुरुआत की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा से पिंक पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पिंक पेट्रोलिंग का उद्देश्य केवल शहर के बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स एवं ऐसे स्थानों जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की आवाजाही अधिक रहती है, वहां लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम रहेगी सक्रिय

पिंक पेट्रोलिंग में महिला थाना की टीम सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर महिला सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखेंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगी।

आज पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्रों, पिकनिक स्पॉट्स एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पिंक पेट्रोलिंग नियमित रूप से जारी रहेगी।आगामी त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, पीछा करने अथवा अन्य किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ*

पिंक पेट्रोलिंग के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी  नितीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी यातायात  ज्योत्सना चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक  आस्था शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा मौजूद रहे।वहीं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक रश्मि थॉमस एवं सौम्या सरस्वती कौशिक द्वारा पिंक पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व किया जा रहा है।

कोरबा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा अथवा परेशानी महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगा।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.