Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन में जांजगीर-चांपा के डॉ. टंकेश कुमार महंत और डॉ. पुष्पलता महंत सम्मानित

रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन में जांजगीर-चांपा के डॉ. टंकेश कुमार महंत और डॉ. पुष्पलता महंत सम्मानित

 

(Ecoindiatoday)रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन और राष्ट्रीय प्रतिभा पुरस्कार 2026 का भव्य और गरिमामय आयोजन स्वतंत्रता के पूर्व संध्या को किया गया जिसमें देश भर के 45 ऐसे प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसने शिक्षा, कला,संस्कृति ज्योतिष, सामाजिक सेवा,महिला सशक्तीकरण, राष्ट्रनिर्माण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय मंच पर पुरस्कृत किया गया और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को मजबूत किया गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीष्म प्रसाद पांडे पूर्व विधिक सलाहकार ( राज्यपाल ), संजय अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योग आयोग , रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा , रायपुर महापौर मति मिनल चौबे मुंबई से डॉ गौतम ऋषि मोरे ,भोपाल के महान साहित्यकार डॉ सुनीता पेंड्रो, राकेश कुमार मिश्रा,डॉ मनोज पाणिग्रही एवं कार्यक्रम के आयोजनकर्ता क्रांति महाजन उपस्थित रहे

 

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कमरीद (सारागांव) के निवासी नारायण दास और जीवन बाई महंत के सुपुत्र श्री डॉ टंकेश कुमार महंत ( लोको पायलट कोरबा ) को 2013 से लगातार 12 वर्षो से अधिक समय तक निःशुल्क शिक्षा(कंपटीशन शिक्षा), आर्थिक रूप से कमजोर 30 से अधिक बच्चों को सरकारी नौकरी प्राप्त करने में मार्गदर्शन, 500 से अधिक बच्चों को कंपटीशन एग्जाम के लायक तैयार करना और समाज सेवा, बालिका शिक्षा उत्थान के लिए कार्यरत, 200 से अधिक लोगों को इमरजेंसी में ब्लड उपलब्ध करना
स्वयं कई बार ब्लड डोनेट करना जैसे कई परोपकार कार्यों के लिए रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडोटोरियम में प्रतिभा महासम्मेलन में 14/08/2026 को छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया
और उनकी पुत्रवधु डॉ पुष्पलता महंत( शिक्षिका समाजसेविका) को बालिका शिक्षा उत्थान, और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने के लिए रायपुर प्रतिभा महासम्मेलन में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया! इसके पहले भी ग्राम कमरीद के डॉ महंत दंपत्ति को उनके निशुल्क शिक्षा समाज सेवा के लिए कई पुरस्कारों से मुंबई ,दिल्ली ,कोलकाता, में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है

डॉ महंत दंपत्ति ने पुरस्कार प्राप्ति के बाद बताया कि कोई भी पुरस्कार प्रेरणा देती है और हमे अपने निस्वार्थ भाव से शिक्षा ,समाजसेवा को निरंतर जारी रखने के लिए आत्मविश्वास प्रदान करती है डॉ महंत दंपत्ति को क्रमशः छत्तीशगढ़ रत्न पुरस्कार और नारी शक्ति पुरस्कार प्राप्त होने पर कोरबा जांजगीर सहित संपूर्ण छत्तीशगढ़ में हर्ष व्याप्त है

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.