Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्

 

(Ecoinditoday)कोरबा। 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी , राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय गीत के सम्मान और गरिमा के विपरीत आचरण किए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा जिला कोरबा के आह्वान पर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना को राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत एवं कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ राजीव सिंह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टी.पी. नगर चौक पर एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा निकाली और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।

पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से भर दिया। कांग्रेस कार्यालय पहुंचने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया और राष्ट्रीय गीत के सम्मान की भावना को मजबूती से सामने रखा।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान देश की अस्मिता एवं गौरव के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इनके प्रति की गई कथित असम्मानजनक गतिविधि को देशभक्त नागरिक स्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक द्वेष के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रसम्मान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के संकल्प के रूप में किया गया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस मामले में देशवासियों से माफी मांगने की मांग भी की।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान से प्राप्त स्वतंत्रता के पर्व पर राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जैसे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का राष्ट्रगीत के प्रति रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है और महापुरुषों के सम्मान को ठेस पहुंचाने की उसकी प्रवृत्ति देशवासी स्वीकार नहीं करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कांग्रेस नेतृत्व के रवैये के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रसम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.