Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

*संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा छह माह तक चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’*

*संत गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा छह माह तक चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’*

(Ecoindiatoday)कोरबा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में छह माह तक “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समरसता, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज के सभी वर्गों के बीच सामाजिक सद्भाव एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है।

जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने बताया कि समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक व्यापक जनसंपर्क और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगी। अभियान के दौरान कलश यात्राएं, समरसता संवाद, सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम, संत गुरु रविदास जी के जीवन एवं विचारों पर संगोष्ठियां तथा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के मंडलों में 650 दीप मंदिरों में जलाए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना व सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के भाव को सशक्त करना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद्र पटेल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समता, सद्भाव और मानव सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संत गुरु रविदास जी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी।

प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया जी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष डॉ विजय राठौर, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश लहरे, नवीन अरोड़ा, शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, नीरज ठाकुर, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह एवं उदय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.