Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की कमान कैलाश शर्मा के हाथों, अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत

मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की कमान कैलाश शर्मा के हाथों, अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत

समाज में खुशी की लहर, सामाजिक अनुभव और मिलनसार व्यक्तित्व का मिला व्यापक समर्थन

(Ecoindiatoday)मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में अध्यक्ष पद पर कैलाश शर्मा जी ने शानदार जीत हासिल कर समाज का नेतृत्व संभाला है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समाजजनों में उत्साह और खुशी का माहौल है। उनकी जीत को लंबे सामाजिक अनुभव, सरल स्वभाव और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम माना जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कैलाश शर्मा जी इससे पहले सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के रूप में लगातार 7 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने समाज को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने और समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके सहज, सरल और मिलनसार व्यक्तित्व के चलते सर्वसमाज में उनकी अच्छी पहचान बनी हुई है। इसी जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता का लाभ उन्हें मारवाड़ी ब्राह्मण समाज के चुनाव में मिला और उन्होंने अध्यक्ष पद पर एकतरफा जीत दर्ज की।

नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने कैलाश शर्मा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज की एकता, संगठन और विकास को नई दिशा मिलेगी।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.