खबर का असर,,,महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी के नाम पर वसूली, CSC सेंटर की आईडी निरस्त
खबर का असर,,,महतारी वंदन योजना में ई-केवाईसी के नाम पर वसूली, CSC सेंटर की आईडी निरस्त
(Ecoindiatoday)कोरबा में महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी प्रक्रिया में अनियमितता का मामला सामने आया है। राताखार स्थित राकेश कोयल के सीएससी सेंटर पर महिलाओं से ई-केवाईसी के नाम पर 50 से 70 रुपये तक वसूले जा रहे थे, जबकि यह प्रक्रिया शासन द्वारा निःशुल्क निर्धारित है। इस अवैध वसूली से नाराज हितग्राहियों ने इसकी सूचना स्थानीय पार्षद रवि चंदेल से की शिकायत मिलते ही पार्षद रवि चंदेल,कांग्रेस कमेटी शहर जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर समेत कांग्रेस कार्यकर्त्ता ने इसकी शिकायत जिले के अधिकारी को लिखित शिकायत संबंधित विभाग से की।
शिकायत मिलने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित सीएससी सेंटर की आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अन्य संचालकों के बीच भी हड़कंप मच गया है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त निगरानी रखी जाए। साथ ही हितग्राहियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Live Cricket Info





