Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

अजगर का खतरनाक रेस्क्यु जो 15 फीट ऊपर छप्पर में बैठा था, जन सुरक्षा एवं बेजुबान के लिए हम हर खतरे से निपटने के लिए तत्पर – जितेंद्र सारथी

अजगर का खतरनाक रेस्क्यु जो 15 फीट ऊपर छप्पर में बैठा था, जन सुरक्षा एवं बेजुबान के लिए हम हर खतरे से निपटने के लिए तत्पर – जितेंद्र सारथी

 

(Ecoindiatoday)कोरबा – करतला क्षेत्र ग्राम बागबुडा में एक व्यक्ति के कच्चे मकान के छप्पर में एक विशाल काय अजगर चढ़ कर बैठा हुआ था, जिस पर घर वालों की नजर पड़ी तो यह सोच कर हक्के बक्के रह गए कि इतनी ऊंचाई पर आखिर अजगर पहुंचा कैसे फिर घर वालों ने उसको भागने का काफी प्रयास किया जिस पर वो सफल नहीं हो सके आखिकार थक हार कर इसकी जानकारी जिले के रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया गया, जिस पर कुछ समय में पहुंचने की बात कही तब तक नजर बनाए रखने के लिए कहा फिर कुछ घंटे बाद जितेंद्र सारथी अपने टीम मेंबर भूपेंद्र जगत के साथ वहां पहुंचे और स्थानीय लोगों के मदद से 15 फीट ऊंचे छप्पर में चढ़ कर खपरे को हटाया गया, कच्चे मकान के ऊपर चढ़ कर बड़ी सावधानी से आखिरकार 8 फीट के विशाल काय अजगर को नीचे लाया गया फिर उसे सुरक्षित थैले में डाला गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जितेंद्र सारथी ने बताया यह रेस्क्यु ऑपरेशन बहुत ही खतरनाक था, अब तक का सब से जोखिम भरा रेस्क्यु जिसको बड़ी सूझ बुझ से किया गया थोड़ी सी चूक बड़े हादसा में बदल सकता था पर परिवार की सुरक्षा और उस बेजुबान जीव की सुरक्षा के लिए हम हर खतरे से झूझने के लिए तत्पर रहते हैं साथ ही यह भी कहा कि जब भी ऐसी स्थिति निर्मित हो घबराएं नहीं बल्कि हेल्प लाइन नंबर 8817534455 पर सूचना दे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.