Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

(Ecoindiatoday)मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
कार्यपालन अभियंता एस.के. भारती ने बताया कि जलाशय में पानी की आवक और जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जा रही है। जलाशय में पानी की आवक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है, ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि बांध से पानी छोड़े जाने को देखते हुए निचले क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है तथा संबंधित क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा बांध की स्थिति और जल प्रवाह की लगातार निगरानी की जा रही है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.