Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

आंगनबाड़ी केंद्र केराकछार में वजन त्योहार का हुआ आयोजन ।

आंगनबाड़ी केंद्र केराकछार में वजन त्योहार का हुआ आयोजन ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केराकछार के आंगनबाड़ीकेंद्र में महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी करतला कीर्ति कुरियन जैन के मार्गदर्शन में वजन त्योहार का आयोजन किया गया। वजन उत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक विकास की नियमित निगरानी करना एवं कुपोषण की रोकथाम सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में सरपंच टिकेश्वर राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन मापन कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने कहा। सेक्टर सुपरवाइजर प्रियंका लकड़ा ने बताया कि वजन त्योहार के दौरान बच्चों की लंबाई वजन जांच,कुपोषण की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के स्तर में सुधार के लिए विशेष जांच के साथ पोषण जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण सलाह सहायता दी जा रही है। इसका उद्देश्य सभी वर्गों के लाभार्थियों को उचित पोषण की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर पीएचसी केराकछार एस के मांझी ने गर्भवती माताओं की नियमित जांच व किशोरी बालिकाओं में एनीमिया रोकने , संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने तथा स्वच्छता के महत्व संबंधी उपयोगी जानकारी दी। एएनएम नागेश्वरी कंवर एवं स्वास्थ्य स्टाफ द्वारा गर्भवती,किशोरियों में खून की जांच,दवाएं एवं हितग्राहियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। कार्यक्रम में उपसरपंच देवकुमार राठिया,प्रधानपाठक समारु राम पात्रे, एम टी महाबीर प्रसाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला राठिया,ईश्वरी राठिया,राजकुमारी राठिया,संतोषी, प्रभाती, सरिता , चित्ररेखा , रामकुंवर, भवंती, सहोदरा, सुकमती,हेमबाई, कमला स्वास्थ्य मितानिन, सहायिका, गर्भवती किशोरी, शिशुवती माताएं सभी हितग्राही उपस्थित रहे।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.