चरित्र शंका में खूनी वार: पति ने पत्नी, माँ और बहन पर किया जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी

चरित्र शंका में खूनी वार: पति ने पत्नी, माँ और बहन पर किया जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी
(Ecoindiatoday)कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वैष्णव मंदिर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति रामेश्वर साहू ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी सुक्रिता पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी माँ और बहन को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info







