बिग ब्रेकिंग,,,कोरबा कांड: मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले पर पत्थर फेंकने वाला कौन? जांच में बड़ा ट्विस्ट
सुचना मिलते ही पुलिस ने संभाला मोर्चा
(Ecoindiatoday)कोरबा: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के साहू समाज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर का टुकड़ा आ गिरा। तेज आवाज होते ही मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।संवेदनशीलता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ नाबालिगों को संदेह के आधार पर चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए, उसने पूरे मामले की हकीकत ही बदल दी।पूछताछ में पता चला कि कुछ बच्चे पास में ही खेल रहे थे और खेल के दौरान ही पत्थर का एक छोटा टुकड़ा अनजाने में उछलकर काफिले की गाड़ी तक जा पहुंचा। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने स्पष्ट किया कि यह कोई सुनियोजित पथराव या हमला नहीं था, बल्कि बच्चों के खेल के दौरान हुई एक आकस्मिक घटना थी।
पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि से साफ इनकार किया है। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया।
📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!
इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।
We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.