Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

कनकी मेला घूमकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मवेशी को बचाने में पलटा ऑटो

कनकी मेला घूमकर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, मवेशी को बचाने में पलटा ऑटो

(Ecoindiatoday)कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी ओवरब्रिज के पास कनकी मेला घूमकर लौट रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि ऑटो के सामने अचानक एक आवारा मवेशी आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने ऑटो को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

ऑटो क्रमांक CG 12 BC 1740 में एक परिवार कनकी मेला घूमकर वापस लौट रहा था। हादसे में ऑटो चालक सालियाभाटा निवासी नरेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। घायल चालक को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को मवेशी दिखाई नहीं देते। ऐसे में जिम्मेदार विभाग को सड़क पर घूम रहे मवेशियों की व्यवस्था करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में बड़े हादसे को रोका जा सके।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.