वार्ड 8 में सड़क पर कचरे का अंबार, मोड़ पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों की वजह

वार्ड 8 में सड़क पर कचरे का अंबार, मोड़ पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों की वजह
(Ecoindiatoday)कोरबा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 8 स्थित मोती सागर पारा से मेन रोड जाने वाले मार्ग पर अव्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार घरों का कचरा सीधे सड़क पर फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होने के साथ संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं मुख्य मार्ग के मोड़ पर नाली की स्लैब टूट जाने से सड़क के बीचों-बीच गहरा और जानलेवा गड्ढा बन गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पार्षद रूबी देवी सागर ने बताया कि सड़क पर मनमाने ढंग से बनाए गए ब्रेकर और टूटे हुए हिस्से की शिकायत कई बार नगर निगम से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और गड्ढे की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है।
Live Cricket Info







