Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

बड़मार जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, 10 बाइक सहित नकदी जब्त

बड़मार जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, 10 बाइक सहित नकदी जब्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

(Ecoindiatoday)कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़मार जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 5,350 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, एक तिरपाल, 6 मोबाइल फोन और 10 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना करतला पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 में मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णाराय, सर्वजीत राय, विजय शर्मा, संतोष गबेल, बसंत खूंटे और कृष्णा दास शामिल हैं, जो सभी ग्राम करतला के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.