Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

कोरबा में डीजल संकट ! शहर की रफ्तार पर लग सकती हैं ब्रेक, हालात बिगड़ने के आसार

कोरबा में डीजल संकट ! शहर की रफ्तार पर लग सकती हैं ब्रेक, हालात बिगड़ने के आसार

(Ecoindiatoday)कोरबा। कल से पेट्रोल पंपों को डिपो से डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं। जिससे शहर में डीजल की भारी किल्लत ने आमजन से लेकर परिवहन व्यवस्था तक को झकझोर कर रख दिया है। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल का स्टाक खत्म होने जा रहा हैं। पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को डीजल की सप्लाई नहीं की जा रही, जिसके चलते ग्राहकों को डीजल देने में पंप संचालक पूरी तरह असमर्थ होते नजर आ रहे हैं। इस अचानक आई किल्लत ने न केवल वाहन चालकों को परेशानी में डाल दिया है, बल्कि मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ने वाला हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिवहन व्यवस्था पर खतरा

डीजल की कमी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ने वाला हैं। बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे जरूरी सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

पंप संचालकों की मजबूरी

पेट्रोल पंप संचालक डीजल की कमी से जूझ रहे हैं। सप्लाई बाधित होने के कारण वे चाहकर भी ग्राहकों की जरूरत पूरी नहीं कर पायेंगे।

बिगड़ सकते हैं हालात

यदि जल्द ही डीजल की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो शहर की पूरी व्यवस्था चरमरा सकती है। आम जनता, किसान, उद्योग और व्यापार सभी पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.