चरित्र शंका में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के साजाकछार गांव में पति द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर पति ने डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में मौजूद भतीजा मुर्गा-भात खाकर वहां से निकल गया था। उसके जाने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया और यह घटना घटित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Live Cricket Info







