रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, राखियों से सजी दुकानें; खरीदारी के लिए उमड़ीं बहनें

रक्षाबंधन को लेकर बाजार में बढ़ी रौनक, राखियों से सजी दुकानें; खरीदारी के लिए उमड़ीं बहनें
(Ecoindiatoday)कोरबा। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही कोरबा के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानें आकर्षक डिजाइनों से सज गई हैं। बहनें अपने भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंदीदा राखियों की खरीदारी करती नजर आ रही हैं।

रक्षाबंधन को लेकर नगर निगम द्वारा मेला ग्राउंड में विशेष स्थान चिन्हित कर राखी सहित अन्य सामग्री की दुकानें भी लगाई गई हैं। यहां अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ रंग-बिरंगी, स्टोन वर्क, मोती और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां उपलब्ध हैं।
दुकानदारों के अनुसार इस वर्ष भी हर वर्ग और पसंद के हिसाब से राखियों की अच्छी वैरायटी बाजार में मौजूद है। खासकर छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग अधिक देखने को मिल रही है। बाजार में करीब 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
Live Cricket Info








