कोरबा-चांपा मार्ग पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा-चांपा मार्ग पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
(Ecoindiatoday)कोरबा। कोरबा-चांपा मुख्य सड़क पर स्थित ग्राम फरसवानी के पास देर रात एक भयावह सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय रात करीब 2 बजे उनकी कार फरसवानी टोल प्लाजा के आगे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे खड़े हाइवा वाहन से जा भिड़ी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो का इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
Live Cricket Info







