जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 13 माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 13 माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
(Ecoindiatoday)कोरबा जिले से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। जिला अस्पताल कोरबा में इलाज के दौरान 13 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के बरमपुर निवासी प्रियंका केवट अपने पति संजू केवट के साथ अपनी 13 माह की पुत्री को निमोनिया और मामूली सर्दी-खांसी के इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थीं। परिजनों का आरोप है कि जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को भाप देने की बात कही और इसके लिए उसके हाथ में कैनुला लगाया गया। इस दौरान बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।
परिजनों का कहना है कि बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने डॉक्टरों से इंजेक्शन न लगाने की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद इंजेक्शन लगा दिया गया। इंजेक्शन के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कोमा में चली गई। परिजन उसे बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन 24 तारीख की रात इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Live Cricket Info







