कोरबा में जातिगत कानून के दुरुपयोग का आरोप! ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, एसपी से कार्रवाई की मांग

कोरबा में जातिगत कानून के दुरुपयोग का आरोप! ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने की धमकी, एसपी से कार्रवाई की मांग
(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती रूमगरा में जातिगत कानून के नाम पर ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में ग्रामीणों की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता जानकी विश्वकर्मा, पति दिनेश कुमार विश्वकर्मा, निवासी पुरानी बस्ती रूमगरा के अनुसार, गांव की कुछ महिलाएं कथित तौर पर मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद करती हैं और जातिगत कानून के तहत फंसाने की धमकी देती हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पूर्व में भी कई लोगों को झूठे छेड़छाड़ के मामलों में फंसाया जा चुका है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज कराने के बाद गवाही के दौरान कथित रूप से पैसों का लेन-देन कर मामले से मुकरने का दबाव बनाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
आवेदन के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 की शाम विवाद बढ़ने पर कुछ महिलाएं शिकायतकर्ता के पति सहित अन्य लोगों को केस में फंसाने की धमकी देते हुए बालको थाने पहुंचीं। इसके बाद ग्रामीणों ने भी थाने जाकर शिकायत की, लेकिन आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उस समय थाने में जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। अब पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।
Live Cricket Info








