Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

*बीहड़ जंगल क्षेत्र के ग्रामीणों में बढ़ी सर्प संरक्षण के प्रति जागरूकता, 6 फीट लंबे अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू।*

*बीहड़ जंगल क्षेत्र के ग्रामीणों में बढ़ी सर्प संरक्षण के प्रति जागरूकता, 6 फीट लंबे अहिराज का सुरक्षित रेस्क्यू।*

 

(Ecoindiatoday)*कोरबा* – जिले में नोवा नेचर एवं वन विभाग की लगातार जागरूकता मुहिम का सकारात्मक परिणाम अब दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है,सतरंगा रोड से लगे ग्राम जाम बहार में रात्रि के 10.30 बजे एक ग्रामीण के घर लगभग 6 फीट लंबा अहिराज सांप ईंट में घुस कर बैठ गया था पहले जहां ऐसे मामलों में लोग भयवश सर्प को मार देते थे, वहीं इस बार ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया और तत्काल वन विभाग की रेस्क्यु टीम एवं नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी की रेस्क्यू टीम को सूचना दी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी अपने टीम के साथ मौके स्थल के लिए रवाना हो गए फिर गांव पहुंच कर पूरी सावधानी के साथ अहिराज का सफल रेस्क्यू कर थैले में डाला फिर सुरक्षित उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया,इस दौरान ग्रामीणों को सर्पों के महत्व, उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तत्काल अस्पताल जाने की सलाह भी दी गई।

जितेंद्र सारथी ने बताया कि उनकी टीम पूरे कोरबा जिले में दिन-रात, यहां तक कि आधी रात को भी लोगों की सूचना पर पहुंचकर वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि जिलेवासियों का सहयोग लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण अधिक से अधिक वन्यजीवों का जीवन बचाया जा रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से जिले के प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्प संरक्षण से जुड़े समाचारों और जनजागरूकता अभियानों के निरंतर प्रकाशन एवं प्रसारण से लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है, आज ग्रामीण सर्पों को मारने के बजाय उनकी सुरक्षित रेस्क्यू के लिए सूचना दे रहे हैं, जो संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

रेस्क्यु हेल्प लाइन नंबर
8817534455,7999622151

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.