बाथरूम में फंदे से लटकी मिली डॉक्टर की लाश, शादी से पहले टूटा रिश्ता तो उठाया खौफनाक कदम
बाथरूम में फंदे से लटकी मिली डॉक्टर की लाश, शादी से पहले टूटा रिश्ता तो उठाया खौफनाक कदम
(Ecoindiatoday)कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर का शव अस्पताल परिसर स्थित कर्मचारी आवास के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान डॉ. एल्विन वे के रूप में हुई है, जो ESIC अस्पताल में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने पहले अपने हाथ की नस काटी और इसके बाद बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शादी से पहले रिश्ता टूटने से थे परेशान
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक डॉ. एल्विन की शादी तय हुई थी। इसी सिलसिले में वह 11 अगस्त को कोयंबटूर गए थे, जहां उन्होंने युवती की मां और भाई से मुलाकात की थी। इसके बाद 12 अगस्त को पालक्काड के एक चर्च में शादी के लिए आवेदन भी किया गया था।
बताया जा रहा है कि इसके बाद डॉक्टर और उनकी मंगेतर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रिश्ता टूटने के बाद से डॉ. एल्विन काफी परेशान चल रहे थे। इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है। कर्मचारी आवास के बाथरूम में डॉक्टर का शव मिलने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के वास्तविक कारणों और डॉक्टर की मंगेतर के साथ हुए विवाद से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
Live Cricket Info







