Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

(Ecoindiatoday)कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा कोरबा जिले के विभिन्न सुरक्षा एवं प्रशासनिक संस्थानों में “मानसिक स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन” तथा “तनाव प्रबंधन” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गेवरा एवं कुसमुंडा सीआईएसएफ कैंप, कलेक्टोरेट कोरबा, बालको टाउनशिप स्थित मितान भवन तथा एनटीपीसी ईडीसी प्रशिक्षण केंद्र सहित विभिन्न स्थानों पर संपन्न हुए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रमों में सुरक्षा बलों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, सकारात्मक चिंतन, आत्मबल वृद्धि तथा राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त जीवन जीने की कला से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण जीवनशैली में मानसिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है और आध्यात्मिकता इसके लिए एक प्रभावी आधार प्रदान करती है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डीआईजी रघुबीर नारायण, सीनियर कमांडेंट नागेन्द्र कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट प्रवेश पांडे, डिप्टी कमांडेंट सतीश कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट टी. राजा, ट्रिपुरा स्टेट राइफल्स प्रथम बटालियन कुसमुंडा एसईसीएल के डिप्टी कमांडेंट मिहिर दत्ता, एनटीपीसी सीआईएसएफ के कमांडेंट राजीव कुलहरी, बालको सुरक्षा विभाग के कमांडेंट भारतेंदु पांडे, कोरबा जिले के विभिन्न थाना प्रभारीगण तथा आर.आई. अनथराम पैकरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करने हेतु ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से पधारे बीके कमल भाई, बीके दत्ता भाई, बीके दीपक भाई, बीके शैलेन्द्र भाई, बीके हितेश भाई एवं बीके संजीव भाई ने सुरक्षा कर्मियों को आध्यात्मिक सशक्तिकरण, भावनात्मक संतुलन एवं कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को परिस्थितियों से ऊपर उठकर कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है तथा जीवन में स्थायी शांति और संतुष्टि का अनुभव कराता है।

कार्यक्रम में उपस्थित बीके बिंदु दीदी, बीके रुक्मिणी दीदी, बीके विद्या दीदी, बीके ज्योति दीदी एवं बीके जितेश्वरी दीदी ने भी अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। बीके बिंदु दीदी ने कहा कि सकारात्मक सोच और आत्म-जागरूकता से व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और सफलता प्राप्त कर सकता है। वहीं बीके रुक्मिणी दीदी ने आध्यात्मिक जीवनशैली को तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित राजयोग अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

सभी कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सुरक्षा बलों, पुलिस विभाग एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे इस अभिनव प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कार्यक्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित कर बेहतर समाज निर्माण में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को राजयोग मेडिटेशन का सजीव अभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने गहन शांति, आत्मिक शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। तत्पश्चात सभी ने अपने जीवन में सकारात्मक सोच, नशामुक्त जीवनशैली, आध्यात्मिक मूल्यों एवं नियमित राजयोग अभ्यास को अपनाने का संकल्प लिया। अंत में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.