Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से प्रसन्न किसान, समय पर मिली कृषि आदान सामग्री कृषक बाबू सिंह ने सराही कृषि आदान वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था, मुख्यमंत्री का जताया आभार

सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से प्रसन्न किसान, समय पर मिली कृषि आदान सामग्री
कृषक बाबू सिंह ने सराही कृषि आदान वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था, मुख्यमंत्री का जताया आभार

(Ecoindiatoday)मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। किसानों को समय पर कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था से खेती-किसानी को नई गति मिली है। खरीफ सीजन की तैयारियों में जुटे किसान सहज और सरल प्रक्रिया के माध्यम से खाद एवं बीज प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और विश्वास बढ़ा है।

कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी कृषक बाबू सिंह भी ऐसे ही किसानों में शामिल हैं, जिन्हें समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारियों में बड़ी सुविधा हुई है। लगभग साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि पर खेती करने वाले श्री सिंह मुख्य रूप से धान की फसल का उत्पादन करते हैं। कृषि उनके परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार है और वे लंबे समय से खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे सहकारी समिति कटघोरा पहुंचे, जहां उन्होंने आवश्यक कृषि आदान सामग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि समिति में खाद एवं बीज प्राप्त करने की प्रक्रिया अत्यंत सरल और व्यवस्थित रही। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा तथा बिना अनावश्यक प्रतीक्षा के आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो गई। समिति के कर्मचारियों ने भी पूरा सहयोग प्रदान किया।
सिंह ने बताया कि उन्होंने समय पर डीएपी, यूरिया और बीज प्राप्त कर लिया है, जिससे खेती की तैयारियां सुचारू रूप से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के कारण किसानों को अब खाद-बीज के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में कृषि आदान सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों में संतोष और भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आवश्यकताओं को समझते हुए उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसानों को खेती की योजना बनाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल रही है। सिंह ने किसान हितैषी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से किसानों को खेती के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास मिला है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.