रामसागर पारा में खूनी संघर्ष, युवक की मौत के बाद लोगों में आक्रोश,,, देखे वीडियो

रामसागर पारा में खूनी संघर्ष, युवक की मौत के बाद लोगों में आक्रोश,,, देखे वीडियो
(Ecoindiatoday)कोरबा। वार्ड क्रमांक 1 के रामसागर पारा में दो बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, रामसागर पारा निवासी महेंद्र नामक व्यक्ति अपने पुत्र के विवाद में शामिल हो गया और इस दौरान एक युवक पर ईंट तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
घटना की खबर फैलते ही तालाब पारा और आसपास के क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय नागरिकों ने बेगुनाह युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की और थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि मृतक का विवाद से कोई सीधा संबंध नहीं था और उसे बेवजह जान गंवानी पड़ी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Live Cricket Info







