कोरबा में पत्रकारों का महासंगम: जिला स्तरीय मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

कोरबा में पत्रकारों का महासंगम: जिला स्तरीय मिलन एवं सम्मान समारोह गरिमामय माहौल में संपन्न

(Ecoindiatoday)कोरबा। जिला स्तरीय पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह 2026 सोमवार को विकास नगर कुसमुण्डा स्थित जेआरसी खेल मैदान में गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कुसमुण्डा इकाई द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार शामिल हुए। समारोह ने पत्रकारों के बीच एकजुटता, आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती का सशक्त संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात जिले के वरिष्ठ और युवा पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने की।
इस अवसर पर कोरबा नगर पालिक निगम की महापौर संजू देवी राजपूत सहित प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र गुप्ता, प्रदेश सह सचिव हरिश तिवारी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राहुल डिक्सेना, संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरिक सिंह (रिंकु), प्रेस क्लब कोरबा अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना, कुसमुण्डा इकाई अध्यक्ष ओम गवेल तथा जिले की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह ने पत्रकारिता के मूल्यों, पारदर्शिता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को नई ऊर्जा प्रदान की।
Live Cricket Info








