Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

छोटे तालाब, बड़ी समृद्धि” -जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति की उल्लेखनीय उपलब्धि

छोटे तालाब, बड़ी समृद्धि” -जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति की उल्लेखनीय उपलब्धि

 

(Ecoindiatoday)कोरबा विकासखंड करतला के ग्राम उमरेली स्थित जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति मर्यादित ने यह सिद्ध किया है कि यदि सही योजना, संसाधनों का कुशल उपयोग और मेहनत एक साथ हों, तो ग्रामीण आजीविका में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। समिति ने अपने ग्राम पंचायत के सिंघरी तालाब, पुरैनहा तालाब, घेसरा डबरी और डबरी तालाब जिनका कुल रकबा 8.972 हेक्टेयर है, को 10 वर्ष के लिए लीज पर लेकर मछली पालन का कार्य प्रारंभ किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

समिति को मत्स्य पालन विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज अंगुलिका, मत्स्याखेट के लिए जाल और मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स प्रदाय किए गए, जिससे इनके कार्य को गति मिली और उत्पादन क्षमता बढ़ी। समिति की विशेषता यह है कि वे हर तालाब का उपयोग उसके सर्वश्रेष्ठ तरीके से कर रही है। एक तालाब को नर्सरी के रूप में उपयोग किया जा रहा है, जबकि अन्य तालाबों में फसल विविधीकरण अपनाते हुए मछली पालन किया जा रहा है। यहाँ कतला, रोहू, मृगल, सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प, चिताला, पंगास और रूपचंद जैसी विभिन्न प्रजातियों का पालन किया जा रहा है।

समिति के सदस्य स्वयं मत्स्याखेट करते हैं और मछलियों को सीधे हाट-बाजार में विक्रय करते हैं। बिचौलियों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें मछलियों का अधिक मूल्य प्राप्त होता है और आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान में समिति को प्रतिवर्ष 4 से 5 लाख रुपये से अधिक की आय हो रही है, जिससे सभी 25 सदस्य लाभान्वित हो रहे हैं।
पंचायत के छोटे-छोटे तालाब भी यदि शासन की नीति के अनुसार 10 वर्षीय पट्टे पर लेकर वैज्ञानिक पद्धति से उपयोग किए जाएँ, तो ग्रामीणों को स्थायी और बेहतर आय प्राप्त हो सकती है। जय सिंगारासती मछुआ सहकारी समिति वास्तव में शासन की सहकार से समृद्धि योजना का एक प्रेरक और जीवंत उदाहरण बनकर उभरी है।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.