Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×
Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

(Ecoindiatoday)कोरबा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती का भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने इस निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसला बताया हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में अभूतपूर्व कमी की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।

वैश्विक संकट में भी जनता को राहत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

गोपाल मोदी ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि यह कदम इस बात का प्रमाण है कि श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित को सर्वोपरि रखकर कार्य कर रही है।

मोदी सरकार हर संकट में जनता के साथ

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह साबित किया है कि वह हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

 

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.