Telegram Join our Telegram Channel for Daily Latest News Updates! Join Now ×

रेलवे निर्माण सामग्री गबन मामले में कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

रेलवे निर्माण सामग्री गबन मामले में कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now


(Ecoindiatoday)आंतरिक मिलीभगत उजागर, दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा जिले में गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के बीच निर्माणाधीन नई विद्युतीकृत डबल रेलवे लाइन परियोजना में उपयोग की जा रही सामग्री के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। इस गंभीर प्रकरण में कोरबा पुलिस ने गहन जांच के बाद प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रेलवे निर्माण कार्य कर रही शिवाकृति इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी द्वारा थाना कटघोरा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में रेलवे साइड सिंघिया और सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर सहित अन्य निर्माण सामग्री के गायब होने की जानकारी दी गई थी। पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में एसडीओपी कटघोरा द्वारा मामले की जांच की गई।
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घटना किसी बाहरी चोरी या डकैती की नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर की गई आंतरिक गबन की है। पुलिस ने तेजबहादुर पटेल (जेसीबी ऑपरेटर) और राहुल सिंह मरकाम को इस मामले में आरोपी पाया। आरोपियों द्वारा रेलवे सामग्री को चोरी कर कबाड़ी को बेचने की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जेसीबी वाहन, रेलवे स्लीपर के टुकड़े एवं नगद राशि जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच जारी है।

📢 सूचना एवं विज्ञापन हेतु निवेदन: यदि आपके क्षेत्र से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण स्थानीय खबर, सामाजिक गतिविधि या जनहित से संबंधित जानकारी है, तो कृपया प्रकाशन के लिए हमारे न्यूज़ पोर्टल के साथ साझा करें। विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार हेतु भी आप हमसे संपर्क कर सकते हैं। संपर्क करने के लिए कांटेक्ट उस पेज पर जाये। धन्यवाद्!

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

Rajesh Sharma

इको इंडिया टुडे न्यूज़ से जुड़े एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने आर्थिक, औद्योगिक, सामाजिक और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close

Ad Blocker Detected

We rely on advertising revenue to support our journalism and keep this website running. Please consider disabling your ad blocker to continue accessing our content.